फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meritorious students were honored in Rupi School

Rampur Bushahar News: रूपी स्कूल में मेधावियों को किया सम्मानित

Wed, 19 Nov 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored in Rupi School
रूपी स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान सम्मानित हुए मेधावी मुख्यातिथि के साथ। संवाद
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया मनोरंजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रूपी में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में किन्नौर कांग्रेस महासचिव जगदीश नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने शिक्षा, खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। साथ ही किन्नौरी, पहाड़ी और देशभक्ति गाने पेशकर मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य लोवजंग नेगी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न, किन्नौरी टोपी और खतक पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष रोशन लाल, कांग्रेस मीडिया प्रभारी मनोज नेगी, शक्ति नेगी, सुरेखा नेगी, रूपी पंचायत के प्रधान रामेश्वर नेगी, बीडीसी सदस्य मंगला खोजान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed