फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Members of Nandpur Panchayat were unanimously selected

Rampur Bushahar News: नंदपुर पंचायत के सदस्यों का सर्वसम्मति से किया चयन

Mon, 11 May 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Members of Nandpur Panchayat were unanimously selected
नंदपुर पंचायत के सर्वसम्मति से चुनी पूरी पंचायत- स्रोत- पंचायत - फोटो : स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते चिकित्सक।
प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के नाम किए फाइनल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी। दून की नंदपुर पंचायत सर्वसम्मति से चुन ली गई है। पंचायत में कमल कुमार चौधरी को प्रधान और विजय कुमार को उपप्रधान चुना गया। पंचायत के वार्ड सदस्य मंजू, जोगिंद्र सिंह, नील कमल, कुलदीप सिंह, मुमताज बेगम, सरोज कुमारी और फातिमा बेगम को भी सर्वसम्मति से चुना गया। नंदपुर पंचायत एसटी पुरुष के लिए आरक्षित है। पंचायत चुनाव से पहले पूर्व प्रधान अमर चंद ठाकुर के पति मस्त मोहम्मद ने सभी पंचायतवासियों की बैठक बुलाई। बैठक में प्रीतम पाल ठाकुर और अधिवक्ता श्याम लाल ने चाह्वानों से बातचीत कर यह बताया कि पंचायत निर्विरोध चुनी जाने पर 25 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए मिलने का प्रावधान है। इसके बाद कमल कुमार चौधरी का नाम प्रधान पद के लिए रखा गया और सर्वसम्मति से चुना गया। वहीं, विजय कुमार का नाम उपप्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से मंजूर किया गया। पूर्व प्रधान अमर चंद ठाकुर और प्रीतम पाल ठाकुर ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से सर्वसम्मति और पंचायत हित में लिया गया। इस दौरान बैठक में कैप्टन अमर सिंह ठाकुर, पूर्व उपप्रधान संजीव ठाकुर, धर्मपाल जौड़ियां, जियालाल, रोशन, ज्ञान ठाकुर, बंसत सिंह, डॉ. काला सिंह, राजेंद्र सिंह ठाकुर, सौढ़ी ठाकुर, मास्टर मेला राम, अजय शर्मा, सतीश शर्मा, सुभाष धीमान, खेमचंद शर्मा, लवली शर्मा, हुसन चंद ठाकुर, कृष्ण चंद और नूर मोहम्मद समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed