{"_id":"683841b9024ff57ad408e714","slug":"members-held-a-meeting-in-rampur-and-discussed-the-matter-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-136031-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पंचायत स्तर पर उपखंड का गठन करेगा कोली समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पंचायत स्तर पर उपखंड का गठन करेगा कोली समाज
विज्ञापन
कोली समाज के पदाधिकारी और सदस्य रामपुर में बैठक के दौरान चर्चा करते हुए। संवाद
रामपुर में बैठक कर सदस्यों ने की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर में कोली समाज बाहुल्य गांव को चिह्नित कर पंचायत स्तर पर उपखंडों का गठन किया जाएगा। साथ ही निष्क्रिय हुए उपखंडों में फिर से चुनाव करवाए जाएंगे। रामपुर में बैठक कर कोली समाज मंडल के सदस्यों ने चर्चा की। कोली समाज खंड इकाई रामपुर की बैठक वीरवार को जल शक्ति विभाग के विश्रामगृह में हुई। बैठक की अध्यक्ष मदन कश्यप ने अध्यक्षता की। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि पंचायत स्तर पर कोली समुदाय बाहुल्य गांव को चिह्नित किया जाएगा, ताकि पंचात स्तर पर उपखंड का गठन किया जा सके। साथ ही निष्क्रिय हुए उपखंडों में दोबारा चुनाव को लेकर भी सदस्यों ने चर्चा की। इसके अलावा सदस्यों ने वित्तीय संसाधन जुटाने बारे भी चर्चा की गई। इस मौके पर मंगत राम, अशोक कुमार, कौशल्या जोशी, प्रताप सिंह, सविरा चंद, काहन चंद, मोहन लाल, हरदयाल सिंह, कुकू राम सहित अन्य मौजूद रहे।