फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting with the Chief Minister regarding eco-tourism activities at Jalori Jot

Rampur Bushahar News: जलोड़ी जोत क्षेत्र में अवैध रूप से लगाए गए फूड वैन, रेहड़ी-फड़ी को हटाए जाएंगे

Fri, 06 Mar 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Meeting with the Chief Minister regarding eco-tourism activities at Jalori Jot
जलोड़ी जोत में आयोजित बैठक में उप​स्थित महिलाएं और ग्रामीण। संवाद
. नो-पार्किंग क्षेत्र को सख्ती से लागू करने के विषय पर भी हुई विस्तार से चर्चा
विज्ञापन

. जलोड़ी जोत में ईको-टूरिज्म गतिविधियों को लेकर के साथ बैठक
लाडा के पैसों से बन रही सिंचाई योजना को जल्द पूरा किया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। जलोड़ी जोत में ईको-टूरिज्म गतिविधियों और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में निर्णय लिया जलोड़ी जोत क्षेत्र में अवैध रूप से लगाए गए फूड वैन, और रेहड़ी-फड़ी को हटाया जाएगा। साथ ही लाडा के पैसों से बन रही सिंचाई योजना को जल्द पूरा किया जाएगा। बैठक में बंजार के एसडीएम पंकज शर्मा, आनी के एसडीएम लक्ष्मण कनेट, डीएसपी राजीव मेहता, जल शक्ति विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी, ईको-टूरिज्म सोसायटी के प्रतिनिधि और अन्य हितधारकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने जलोड़ी जोत और इसके आसपास स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव और विचार साझा किए। बैठक का संचालन आनी के डीएफओ डॉ. चमन लाल राव ने किया। उन्होंने बैठक के दौरान जालोड़ी जोत क्षेत्र में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों से विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में जलापूर्ति योजना की प्रगति, पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, पर्यटक सूचना केंद्र स्थापित करने, प्लास्टिक एवं अन्य ठोस कचरे के प्रबंधन और क्षेत्र में संचालित ईको-टूरिज्म गतिविधियों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अलावा जलोड़ी जोत क्षेत्र में सड़क के किनारे अवैध रूप से लगाए गए फूड वैन, रेहड़ी-फड़ी को हटाने और उपायुक्त कुल्लू की ओर से घोषित नो पार्किंग क्षेत्र को सख्ती से लागू करने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि पर्यटन स्थल की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण आवश्यक है।

रघुपुर फोर्ट क्षेत्र के विकास के प्रस्तावों पर हुई चर्चा
बैठक में रघुपुर फोर्ट क्षेत्र के विकास से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसमें रघुपुर किले के बेस कैंप पर फूड प्वाइंट विकसित करने, पर्यटकों की सुविधा के लिए सूचना केंद्र स्थापित करने और ई-टॉयलेट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ क्षेत्र में बने अवैध शेड को हटाने की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त पर्यटकों की सुविधा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जलोड़ी जोत क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने, रघुपुर किले और जलोड़ी-सरयोलसर ट्रैक के मध्य वर्षा शालिका (रेन शेल्टर) बनाने, मेडिसिनल और एरोमैटिक पौधों की डेमोंस्ट्रेटिव नर्सरी विकसित करने और पर्यटन गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने के विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक के अंत में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जालोड़ी जोत क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए, ताकि इस क्षेत्र में ईको-टूरिज्म को सतत्, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed