{"_id":"67b09d73bdbf0a5b8705c9a7","slug":"meeting-with-medical-shop-woners-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-129896-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना चिकित्सक की पर्ची के सीरिंज बेची तो होगी कानूनी कार्रवाई : तेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना चिकित्सक की पर्ची के सीरिंज बेची तो होगी कानूनी कार्रवाई : तेन
विज्ञापन
टापरी में दवा विक्रेताओं के साथ हुई बैठक में थाना प्रभारी ने जारी किए निर्देश
पुलिस ने मेडिकल स्टोर के लाइसेंस भी किए चेक, कई मुद्दों पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिले के टापरी में दवा विक्रेता यदि बिना चिकित्सक की पर्ची के सीरिंज बेचेंगे तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं पर्ची में चिकित्सक के बिना लिखी दवा भी न दें। यह बात थाना प्रभारी टापरी तेन सिंह ठाकुर ने बैठक में कही।
शनिवार को पुलिस थाना टापरी में थाना प्रभारी तेन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में चिट्टा जैसे नशे के खात्मे को लेकर मंथन हुआ। बैठक में टापरी के दवा विक्रेताओं ने भाग लिया। थाना प्रभारी ने सभी दवा विक्रेताओं को निर्देश दिए कि बिना चिकित्सक की पर्ची के सीरिंज और दवा न बेचें। चिट्टे जैसे घातक नशे को सीरिंज के माध्यम से युवा वर्ग उपयोग करते हैं। पुलिस और दवा विक्रेताओं के बीच चिट्टा सहित अन्य नशे की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में दवा विक्रेताओं को चेताया गया कि यदि कोई नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
थाना प्रभारी तेन सिंह ने कहा कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस भी चेक किए गए। उन्होंने सभी लोगों से नशे के खिलाफ आगे आने की अपील की है, ताकि जिला नशामुक्त बने।
विज्ञापन
इस मौके पर सुरक्षा इकाई प्रभारी टापरी रामकृष्ण नेगी, मुख्य आरक्षी रितेश नेगी, विश्वास पार्य, दिग्विजय संधू, देश राज, अरुण कुमार, सुदर्शन नाथ, प्रभात नेगी मौजूद रहे।