फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting under Vibrant Village Programme in Reckong Peo

लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करें अधिकारी : डॉ. अमित

Tue, 18 Nov 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Meeting under Vibrant Village Programme in Reckong Peo
रिकांगपिओ में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में चर्चा करते अधिकारी। संवाद
रिकांगपिओ में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत बैठक
विज्ञापन

उपायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के वाइब्रेंट गांवों में लंबित पड़े विकास कार्यों को अधिकारी समय पर पूरा करें। सीमावर्ती क्षेत्रों में ग्रामीणों की आर्थिकी को संबल मिले और लोगों की प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हो सके। रिकांगपिओ में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा भी की गई। बैठक में जनजातीय जिला किन्नौर के सीमावर्ती क्षेत्रों में ग्रामीण अधोसंरचना विकास, महिलाओं में कौशल विकास और क्षमता निर्माण पर चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों से सीधे संवाद के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत पूह उपमंडल में स्टेडियम निर्माण, हांगो में सुरक्षा दीवार और अति दुर्गम सुमरा पंचायत में महिला भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा खाब में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य, नमज्ञा में मल्टीपार्किंग निर्माण कार्य और पर्यटन स्थल नाको में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला मंडल भवन निर्माण कार्यों का ब्योरा मांगा। उन्होंने समयबद्ध सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि समय-समय पर वाइब्रेंट विलेज के तहत निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना घनश्याम दास शर्मा ने बैठक का संचालन किया। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत निर्माण कार्यों पर ब्योरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, एसडीएम कल्पा अमित कल्थाइक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र गुरु लाल नेगी, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. कुलदीप डोगरा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. अरुण कुमार गौतम, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article