फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting regarding preparations for state level Kinnaur Mahotsav, to be organized from 30 October to 2 November

Rampur Bushahar News: किन्नौर महोत्सव के लिए कमेटियों का किया गठन

Mon, 21 Oct 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Meeting regarding preparations for state level Kinnaur Mahotsav, to be organized from 30 October to 2 November
किन्नौर महोत्सव को लेकर  रिकांगपिओ में उपायुक्त वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ बैठक में
राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक, 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक होगा होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चलेगा। मेले के आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय किन्नौर के सभागार में उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया कि राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का शुभारंभ राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 30 अक्तूबर को मिनी स्टेडियम रिकांगपिओ में करेंगे। मेले का समापन दो नवंबर को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया। सौंपे गए कार्य को अधिकारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले की टिकटों का आवंटन समय पर सुनिश्चित करें। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव में मिस किन्नौर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल कार्यान्वयन के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।

मिस किन्नौर की विजेता को मिलेगा 31 हजार रुपये इनाम
मिस किन्नौर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी किन्नौर जिले की मूल निवासी होनी चाहिए। इसके लिए आयु 16 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर तक रखी गई है। आवेदनकर्ता को अपना आवेदन जिला लोक संपर्क कार्यालय या उपायुक्त कार्यालय में जमा करवाना होगा। मिस किन्नौर प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को 31 हजार रुपये, द्वितीय को 21 हजार और तृतीय को 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर, एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी और जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सूर्या बोरिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed