फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting

जनविरोधी नीतियों और फैसलों से जनता को करवाएंगे अवगत

Tue, 06 Oct 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हाल ही में भाजपा सरकार ने कृषि कानून को पास कर किसानों के साथ अन्याय किया है। भाजपा ने इस कानून से अंबानी, अडानी और रिलायंस के हाथों किसानों को गिरवी रख दिया है। के केंद्र सरकार जनविरोधी नीतियां और फैसले आम जनता पर थोप रही है। कृषि कानून के खिलाफ एक हस्ताक्षर अभियान शुरू कर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह बात ब्लॉक कांग्रेस रामपुर अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने आयोजित बैठक में कही।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती देने के लिए बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को संगठित करने की बात कही। नए सदस्यों को भी संगठन की मुख्यधारा में लाना लक्ष्य रहेगा। बैठक में 18 जोन से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एक अहम रणनीति तैयार की। मेहता ने कहा कि विपक्ष की भूमिका में रहकर सत्ताधारी सरकार की जनविरोधी नीतियों और फैसलों से जनता को अवगत करवाने के साथ उनका प्रभावी तरीके से विरोध किया जाएगा। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने कुछ चेहेतों को भंडारण करने के लाइसेंस दिए हैं। देश का किसान आने वाले समय में भाजपा सरकार को इसका करारा जवाब देगा। हाथरस में बेटी के साथ हुई बर्बरता पर योगी सरकार सवालों के घेरे में हैं। राहुल गांधी पर भी योगी द्वारा हमले किए जा रहे हैं, जो लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश सेवादल संयोजक प्रेम शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्या भूषण, जिला उपाध्यक्ष डीडी कश्यप, प्रवक्ता ध्रुव शर्मा, विनोद चौहान, कुलदीप नेगी, मोहन भाटिया, सीआर खूंद, पवन चौहान, अश्वनी शर्मा, अजय राणा, निशांत सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed