फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting

पूर्व व्यापार मंडल की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में : तन्मय

Sun, 09 Aug 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश के चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर बुशहर में अब व्यापारियों को एक मंच पर लाया जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र में व्यापार मंडल के दायरे को बढ़ाया जाएगा। व्यापारियों और ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए शहर में व्यवस्था को पहले से सुदृढ़ किया जाएगा। यह बात रविवार को रामपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नवगठित सर्व हितकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष तन्मय शर्मा ने कही। तन्मय शर्मा ने कहा कि रामपुर में कार्य कर रहा व्यापार मंडल क्रियाकलापों और गतिविधियों तक सीमित था और व्यापारियों की एक आवाज नहीं थी। पिछले 25 वर्ष से इस व्यापार मंडल के चुनाव ही नहीं हो पाए हैं, जिस कारण इसकी कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। शहर में पूर्व से कार्यरत व्यापार मंडल का पंजीकरण बिलासपुर स्थित एक संस्था से हुआ है, जो बीते तीन वर्ष से अपने अस्तित्व में ही नहीं है। इस संस्था की एफिलिएशन समाप्त हुए लंबा अरसा गुजर गया है। किसी भी संस्था या व्यापार मंडल का गठन स्थानीय उपमंडल में सोसायटी एक्ट के तहत होना चाहिए। इसी को देखते हुए उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के व्यापारियों की आवाज को बुलंद किया है। नप के नौ वार्डों से अब तक करीब 300 व्यापारियों ने स्व घोषणा पत्र के तहत सर्व हितकारी व्यापार मंडल रामपुर की सदस्यता ग्रहण की है, जबकि करीब 700 सदस्य इस व्यापार मंडल से जुड़ेंगे। चार जिलों से पहुंचने वाले लोगों की सुविधा और व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए उनका व्यापार मंडल कार्य करता रहेगा। जागरूकता अभियान, स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर या शहर का विकास करने के लिए इस व्यापार मंडल का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में चल रहे व्यापार मंडल के कई सदस्यों ने भी उनके मंडल में सदस्यता ग्रहण की है, यदि ये सदस्य पुराने व्यापार मंडल से संबंधित किसी प्रकार की जांच करने की मांग करते हैं, तो उस पर अवश्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। तन्मय ने कहा कि मंडल की सदस्यता को लेकर अभियान चलता रहेगा। जल्द ही कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी और कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, महासचिव करन सिंह ठाकुर, सह सचिव रोहित घाघटा, विष्णु शर्मा कोषाध्यक्ष, अजय कांत, सुरेश शर्मा चीफ मेंटर, गिरीश गौतम, रजत सिंह ठाकुर, चंदर गौतम, वरुण शर्मा, हरींद्र शर्मा, नवीन भलूनी, निशांत शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed