फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting

रामपुर विस क्षेत्र में लगी पंचवर्षीय आचार संहिता : मेहता

Mon, 21 Oct 2019 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने कहा कि जल्द ही ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। हर पंचायत से एक कार्यकर्ता को ब्लॉक कांग्रेस रामपुर में शामिल कर संगठन की जिम्मेवारियां सौंपी जाएंगी। वे रामपुर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक के दौरान पंचायत जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र रामपुर में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं, वहीं पूर्व कांग्रेस सरकार के समय शुरू किए गए कार्य अधर में हैं। इसे देखकर लगता है कि रामपुर विस क्षेत्र में पांच वर्षीय आचार संहिता लग गई है। बैठक में कांग्रेस समर्थित पंचायती राज से जुड़े प्रधान, उप प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने सदस्यों को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार रामपुर विस क्षेत्र की जनता से सौतेला व्यवहार कर रही है। नए विकास कार्य तो दूर, कांग्रेस के समय में शुरू किए विकास कार्यों के शिलान्यास कर बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी कर दी हैं, इनका उद्घाटन करने से भी प्रदेश सरकार कतरा रही है। क्षेत्र में बना स्पोर्ट्स हॉस्टल, इंदिरा मार्केट स्थित पार्किंग तक का उद्घाटन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस महासचिव खेलचंद नेगी, देश रतन शर्मा, प्रवक्ता ध्रुव शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष बहादुर सिंह भलूनी, जिला परिषद सदस्य विकेश चौहान, डंसा पंचायत प्रधान पद्मा कुमारी, लालसा प्रधान राम कुमार शर्मा, शिंगला प्रधान विमला शर्मा, कूट पंचायत प्रधान विजय सिंह, दरकाली पंचायत प्रधान शिरू राम, विनोद चौहान, कृष्ण मजटू, राजेंद्र चौहान, मोहर सिंह नेगी, इंदू बाला और कुलदीप नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed