फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting

70 वर्ष से मिले अतिरिक्त पेंशन का लाभ

Tue, 08 Oct 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ऑल इंडिया एक्स सोल्जर पैरामिलिट्री एसोसिएशन की मासिक बैठक में 70 वर्ष से अतिरिक्त पेंशन का लाभ दिए जाने की मांग उठाई गई। मंगलवार को रामपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एनडी बेष्टू ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि इस संदर्भ में पहले भी कई बार चर्चा की जा चुकी है, बावजूद इसके अभी तक सरकार ने किसी भी प्रकार की उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। इसके साथ ही बैठक में एसीपीएस और एमएएसपी के संदर्भ में भी चर्चा की गई। अधिकतर सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर सरकार इन मामलों को शीघ्र नहीं निपटाती तो इसे कोर्ट के माध्यम से सरकार को पूर्ण करने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिशएन ने प्रदेश की सभी एक्स पैरा मिलिट्री की समितियों से अनुरोध किया है कि वे अपने विचार एवं संबंधित व्यक्तियों की सूची बनाकर ऑल इंडिया एक सोल्जर पैरामिलिट्री एसोसिएशन रामपुर बुशहर को भेजने की कृपा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुद्दा उठाया गया कि हलोग से सनाथली तक सड़क सुविधा न होने के कारण लोगों को आने-जाने और सेब की पेटियों के ढुलान करने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इसके अलावा उक्त गांव में बिजली और पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। उन्होंने सरकार से उक्त गांव के लोगों को सड़कसुविधा से जोड़ने की मांग की है।

वहीं एसोसिएशन ने सरकार द्वारा जो निगम की बस सेवा के स्थायी रूट निर्धारित किए हैं, उन्हें बंद न करने का आग्रह किया है। वहीं नित्थर से रामपुर और रामपुर से निरमंड के लिए सुबह 5:15 के बाद सात बजे तक बस सेवा चलाने और बागीपुल से चंडीगढ़ और रामपुर से दारनघाटी रूट पर सुचारू बस सेवा चलाने की मांग की है। अध्यक्ष एनडी बेष्टू ने सभी सदस्यों से आह्वान किया है कि वे 10 दिसंबर को होने वाली बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। वहीं इस मौके पर उपाध्यक्ष आरएल चौहान, दुर्गा चौहान, महासचिव नारायण मेहता, सचिव बीआर मेहता, प्रेस सचिव डीआर बिष्ट, सीआर कौशल, संसार कायस्थ, रतन भारद्वाज, ठाकुर पालसरा, मोहन नेगी, शारदा, कमलेश, लायक राम नलवा, एसआर ठाकुर, सेवाराम केदारटा, वासुदेव, गुरदयाल, मानसुख, भानु देवी, अत्तर दासी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed