फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting

मंदिरों और परियोजना क्षेत्रों में लगाएं सीसीटीवी कैमरे

Tue, 08 Oct 2019 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि सभी थाना और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में आने वाले मंदिरों और परियोजना क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं। जिससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लग सके। वे मंगलवार को संयुक्त सलाहकार एवं कल्याण समिति और आपराधिक गतिविधियों को लेकर आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जिले के भिन्न-भिन्न स्थानों से आए पुलिस प्रभारियों की समस्याओं का सुना गया। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। वहीं कुछ समस्याओं का शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर 10 पुलिस कर्मियों के वेलफेयर लोन 4 लाख 20 हजार रुपये को भी वेलफेयर कमेटी की अनुशंसा के आधार पर स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिले में हो रही आपराधिक गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई और आपराधिक मामलों की जांच पड़ताल कर निपटारा करने के निर्देश दिए गए। समस्त थाना और चौकी के शिकायतकर्ताओं को उनके शिकायत पत्रों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट को 15 दिनों के अंदर दूरभाष या पत्राचार द्वारा जानकारी मुहैया करवाने की बात भी कही। एक माह के भीतर पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ड्रग फ्री एप को सभी थाना और चौकी प्रभारी को डॉउनलोड करने के निर्देश दिए गए और अपने-अपने क्षेत्राधिकार में नशा निवारण समितियों के सदस्यों व अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने के लिए कहा गया। इसके साथ ही 112 इमरजेंसी रेस्पॉन्स स्पॉट सिस्टम, होशियार सिंह हेल्पलाइन, गुड़िया हेल्पलाइन नंबर, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, हेल्पलाइन नंबर 1100 के बारे में अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार करने के कड़े निर्देश दिए गए। इस मौके पर डीएसपी रिकांगपिओ विपन कुमार, डीएसपी भावानगर अमर सिंह और जिला निरीक्षक पुलिस अमर सिंह सहित सभी थाना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed