फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   meeting

कानवा दशोली सड़क को खिंउचा गांव से जल्द जोड़े सरकार : बेश्टू

Wed, 11 Sep 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ऑल इंडिया पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर और कुल्लू जोन की बैठक में सरकार की ओर से महंगाई भत्ता जो जुलाई माह से देय है, के बारे में चर्चा की गई और सरकार से इसे शीघ्र लागू करने की मांग की गई। बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष एनडी बेश्टू की अध्यक्षता में सर्किट हाउस रामपुर में हुई। बैठक में लंबित विभिन्न मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान अतिरिक्त पेंशन की आयु 80 से 70 वर्ष करने, श्राईकोटी मंदिर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई। वहीं बैठक में चंडीगढ़-बागीपुल बस जो कि रामपुर से बागीपुल सांय छह बजे के बाद चलती थी उसके बंद होने पर रोष जताया गया। एसोसिएशन के सदस्यों के अनुसार अब बस सेवा बंद होने से निरमंड और उससे आगे आने वाले गांव की सवारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शाम छह बजे के बाद रामपुर से कोई भी बस इस रूट पर नहीं चलती। उन्होंने इस रूट पर फिर से बस सेवा बहाल करने की मांग की है जिससे निरमंड खंड की दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

वहीं एसोसिएशन ने देवठी-मशनू सड़क का कार्य समय रहते पूरा करने की मांग उठाई। कानवा-दशोली-निरमंड सड़क को शीघ्र पूर्ण करने को लेकर अधिशासी अभियंता निरमंड से मांग की है कि कूट पंचायत के खिंउचा गांव को भी सड़क सुविधा से जोड़ा जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन की आम सभा हर तीन माह बाद आयोजित की जाएगी। इस मौके पर आरएल चौहान, दुर्गा चौहान, नारायण मेहता, बीआर मेहता, डीआर बिष्ट, सीएल कौशल, संसार कायथ, रत्तन भारद्वाज, ठाकुर पालसरा, मोहन नेगी और कमलेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed