{"_id":"5d287d528ebc3e6d046f6fab","slug":"meeting-rampur-hp-news-sml3001449165","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय सोनी बने रोटरी क्लब रामपुर अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय सोनी बने रोटरी क्लब रामपुर अध्यक्ष
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर निवासी विजय सोनी को रोटरी क्लब रामपुर का अध्यक्ष चुना गया है। वीरवार देर शाम रामपुर के एक निजी होटल में रोटरी क्लब रामपुर की ओर से इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि 3080 के जिला गवर्नर रोटेरियन जितेंद्र ढिंगरा और एसिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन अतुल टांगड़ी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। रोटरी क्लब रामपुर के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। रोटरी क्लब रामपुर के डॉ. जीआर नेगी द्वारा क्लब के कामकाज और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। क्लब के पूर्व अध्यक्ष पवन सूद ने उनके कार्यकाल में क्लब द्वारा किए गए सभी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। मुख्यातिथि जितेंद्र ढिंगरा ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी को बने हुए सितंबर माह में पूरे सौ वर्ष पूरे हो जाएंगे, जो सभी रोटेरियनस को गर्व की बात है। इस दौरान दिल्ली से रामपुर पहुंचे अशोक अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा, एसई बिजली बोर्ड, विनोद अग्रवाल, डॉ. बीके अरोड़ा, जयंत अग्रवाल, मनोज सोनी, दीपक सूद, हितेंद्र गुप्ता, विशाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अनुजा सूद, मंजू गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, सुधीर सूद, मनोज सोनी, संजय बंसल, हेमंत शर्मा, नरेंद्र शर्मा, प्रदीप गुप्ता, अनिता गुप्ता, चैतन्य गुप्ता, पल्लवी सोनी और रोटरी क्लब रामपुर के अन्य सदस्य मौजूद रहे।