फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting on preparations for apple season, Aani, Kullu district, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: आनी से एक सेब की पेटी दिल्ली 103 रुपये और चंडीगढ़ 88 रुपये में पहुंचेगी

Mon, 01 Jul 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Meeting on preparations for apple season, Aani, Kullu district, Rampur Bushahr
सेब सीजन की तैयारियों को लेकर एसडीएम सभागार आनी में ट्रक और पिकअप यूनियन,एप्पल ग्रोवर एसोसिएशन
यूनिवर्सल कार्टन के मद्देनजर किराये में 11 रुपये की कटौती, बैठक में विभिन्न मंडियों के लिए तय हुआ सेब पेटी ढुलाई का भाड़ा
विज्ञापन

एसडीएम ने सेब सीजन को लेकर सड़कों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। सेब सीजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को आनी में बैठक हुई। बैठक में ट्रक, पिकअप यूनियन, एप्पल ग्रोवर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम आनी नरेश वर्मा की अध्यक्षता में किराया-भाड़े पर सहमति जताई। बैठक में आनी उपमंडल के विभिन्न स्थानों से दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों की मंडियों तक सेब की पेटी की ढुलाई के भाड़े तय किए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सरकार के आदेशानुसार इस वर्ष यूनिवर्सल कार्टन का इस्तेमाल होना है, जिसमें 20 किलो ही सेब भरा जाएगा। पहले करीब 8 किलो तक ज्यादा सेब एक पेटी में रहता था और उसी के अनुसार भाड़ा तय रहता था। यूनिवर्सल कार्टन को देखते हुए इस वर्ष किराये में यूनिवर्सल कार्टन के मद्देनजर करीब 11 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से कटौती हुई है। नए किराये के अनुसार यूनिवर्सल कार्टन का आनी से दिल्ली का किराया 103 रुपये प्रति पेटी और चंडीगढ़ मंडी के लिए 88 रुपये प्रति सेब की पेटी तय किया गया है। इसके अलावा बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि बीते वर्ष तक विभिन्न स्टेशनों से प्रदेश की विभिन्न मंडियों तक पिकअप का जो किराया है, वही रहेगा। यूनिवर्सल कार्टन के कारण इस वर्ष पेटियों की संख्या उसी अनुपात में बढ़ेगी।
इस मौके पर नायब तहसीलदार टेक चंद चौहान, एनएच विभाग से सहायक अभियंता रुद्र मणि शर्मा, कनिष्ठ अभियंता मदन, लोनिवि सहायक अभियंता मनीष, पंचायत इंस्पेक्टर पूर्ण चंद, बागवानी विभाग के एचडीओ कुशाल सिंह, एएसआई ओमप्रकाश, कृष्ण ठाकुर, रूप सिंह, मंगल चंद, राजिंदर कुमार, देविंद्र कुमार, तारा चंद और नरेश कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

तंगहाल सड़क में ज्यादा से पासिंग प्वाइंट बनाएं
एसडीएम आनी ने पीडब्ल्यूडी विभाग और एनएच विभाग को बंद पड़े कलवर्ट को खोलने, खस्ताहाल सड़कें दुरुस्त करने और डंगे सेब सीजन से पहले लगाने के निर्देश दिए। खासकर खेगसू सब्जी मंडी से लूहरी के बीच तंगहाल सड़क में ज्यादा पासिंग प्वाइंट बनाने के निर्देश एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने दिए। उन्होंने एनएच विभाग और पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि ये सभी कार्य सेब सीजन शुरू होने से पहले पूरे हो जाने चाहिए, ताकि सेब उत्पादकों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed