{"_id":"6addeddc7406ac673d06c1f3","slug":"meeting-of-the-de-addiction-committee-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-173331-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भड़ावली में नौ संवेदनशील जगह पर सीसीटीवी \nकैमरे रखेंगे नशे की गतिविधियों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भड़ावली में नौ संवेदनशील जगह पर सीसीटीवी कैमरे रखेंगे नशे की गतिविधियों पर नजर
विज्ञापन
भड़ावली पंचायत में आयोजित बैठक में मौजूद महिलाएं। स्रोत : जागरूक पाठक
पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए पंचायत, पुलिस और प्रशासन ने कसी कमर
नशा निवारण समिति की बैठक में तैयार किया खाका
महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, नशे के खात्मे का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
भड़ावली पंचायत में नौ संवेदनशील जगह पर सीसीटीवी कैमरे नशे की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए पंचायत, पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से प्रयास तेज कर दिए हैं। रविवार को नशा निवारण समिति की बैठक हुई, जिसमें नशे पर अंकुश लगाने के लिए खाका तैयार किया गया। पंचायत क्षेत्र के नौ संवेदनशील स्थान चिह्नित कर वहां सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रामपुर अंकुश कुमार ने की। बैठक में महिलाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, पुलिस कर्मचारियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र में नशे की रोकथाम, युवाओं को नशे से दूर रखने और नशा तस्करी पर पर निगरानी बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। बीडीओ अंकुश कुमार ने उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से आगे आने का आह्वान किया। पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस कर्मचारियों ने भी लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक और पारिवारिक नुकसान के प्रति जागरूक किया। पंचायत प्रधान कृष्ण गोपाल ने बताया कि बैठक में राजपुरा, राजपुरा पुल और दलोटनाला में एक-एक सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। वहीं, नोगली में दो कैमरे लगाए जाएंगे। नोगली चौक पर फ्लड लाइट के साथ सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने की योजना है। इसके अलावा मतरेवल, कुमसू, कमलाऊ और करेरी में भी कैमरे लगाए जाएंगे उन्होंने कहा कि पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ने से नशे से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।
कुमसू में भी आयोजित की बैठक
भड़ावली पंचायत के बाद कुमसू गांव में भी नशा निवारण को लेकर बैठक की गई। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने के लिए परिवारों, महिला मंडलों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की भागीदारी जरूरी है। पंचायत और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नशे की रोकथाम के लिए जागरूक रहें और इस दिशा में सामूहिक प्रयासों को मजबूत करें, ताकि क्षेत्र के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।