फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting of the Committee for the Prevention of Atrocities against Scheduled Castes/Scheduled Tribes in Kinnaur tomorrow

Rampur Bushahar News: किन्नौर में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक कल

Mon, 24 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 पर जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक 26 अगस्त को होगी। यह बैठक उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में उनके कक्ष में पूर्वाह्न 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में अत्याचारों से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा की जाएगी। पुलिस प्रशासन किन्नौर और उप जिला न्यायवादी किन्नौर से अधिनियम के तहत पंजीकृत मामलों का ब्योरा प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है। जिला कल्याण अधिकारी, किन्नौर ने इस बैठक की सूचना जारी की है। इसका मुख्य उद्देश्य अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन की निगरानी करना है। इसमें पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा सहित कई जिला अधिकारी शामिल होंगे। जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति के सदस्य भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article