{"_id":"67fbb4fcc126a59d140afd74","slug":"meeting-of-primary-teachers-association-kinnaur-at-reckong-peo-reckong-peo-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-133178-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निदेशालय बनने से प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों के हनन की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निदेशालय बनने से प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों के हनन की आशंका
विज्ञापन
प्रदेश सरकार से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में प्राथमिक शिक्षक संघ किन्नौर ने रविवार को बैठक की। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से बनाए जा रहे निदेशालय पर मंथन किया गया। बैठक में संघ के त्रैवार्षिक चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ किन्नौर के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से प्री प्राइमरी से लेकर 12 वीं तक एक निदेशालय बनाया जा रहा है। इससे प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों के हनन होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी संघ इस विषय को लेकर शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से मिल चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया था कि प्राथमिक शिक्षकों की मांग के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि इस बारे में सरकार की आरे से गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो संघ की ओर से किन्नौर सहित पूरे प्रदेश में संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर महासचिव हंसराज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष टशी खोप्टो, कोषाध्यक्ष सागर जीत, मुख्य संरक्षक शमशेर ढेरयान, प्रेस सचिव भारत भूषण, पूह मंडलाध्यक्ष पदम राम और निचार मंडल अध्यक्ष योगिद्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।