फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting of pensioners in Rampur, State Electricity Board Pensioners Association

Rampur Bushahar News: साल 2016 से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लंबित देय एकमुश्त दे सरकार

Tue, 23 Sep 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Meeting of pensioners in Rampur, State Electricity Board Pensioners Association
राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर संघ की बैठक को संबोधित करते मुख्य सलाहकार लायक राम ठाकुर।
राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर संघ की त्रैमासिक बैठक में पेंशनरों से कई मुद्दे उठाए
विज्ञापन

कहा- बिजली बोर्ड में नियमित भर्ती करें सरकार, बिजली मित्र का जताया रोष
एरियर, ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य समेत अन्य भत्ते शीघ्र करे जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। फील्ड हॉस्टल रामपुर में मंगलवार को राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर संघ की त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक में पेंशनरों ने 1 जनवरी, 2016 से सेवानिवृत्त हुई पेंशनरों के वित्तीय लाभ एकमुश्त देने के सरकार से मांग उठाई। संघ के मुख्य सलाहकार लायक राम ठाकुर ने बैठक को संबोधित किया। पेंशनरों ने लंबित मांगें पूरी न होने के कारण सरकार के खिलाफ रोष जताया। बैठक में समय पर पेंशन, एरियर, ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य भत्तों समेत लंबित भत्ते न मिलने पर मंथन किया गया। बैठक में सरकार से मांग उठाई कि बिजली बोर्ड में नई भर्ती रेगुलर की जाए। बिजली मित्र के सरकार के नए फरमान का विरोध जताया। पेंशनरों ने एक स्वर में मांग उठाई की आउटसोर्स प्रथा बंद की जाए। जो कर्मचारी पहले से आउटसोर्स पर लगे हैं, उनके लिए स्थायी नीति बनाई जाए। इसके अलावा सरकार से महंगाई भत्ते की जो चार किस्तें लंबित हैं, उनकी शीघ्र अदायगी की जाए। बैठक में अस्पताल की समस्याओं, परिवहन व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में चेताया कि यदि जल्द पेंशनरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article