फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting of Asha workers, Anganwadi Centre, Jal Shakti and Public Works Department personnel in Hatkoti

कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए, एरियर का भुगतान करे सरकार : विपन डोगरा

Sun, 28 Sep 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Asha workers, Anganwadi Centre, Jal Shakti and Public Works Department personnel in Hatkoti
हाटकोटी विश्राम गृह में हुई आशा वर्करज, आगनबाड़ी, जल शाक्ति विभाग ,लोक निर्माण विभाग के कर्मियों
हाटकोटी में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी केंद्र, जल शाक्ति और लोक निर्माण विभाग के कर्मियों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। हाटकोटी के विश्राम गृह में रविवार को आशा वर्कर, आंगनबाड़ी केंद्र, जल शाक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की बैठक बृज लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विपन डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के सामान महंगाई भत्ता देने और डीए का बकाया एरियर देने की मांग उठाई गई। साल 2016 से संशोधित वेतनमानों का एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग भी रखी गई। मांग उठाई कि बिजली बोर्ड, पर्यटन निगम समेत सभी निगमों और कार्पोरेशन के कर्मचारियों को सरकार अपने वादे के अनुसार पुरानी पेंशन दे। विपिन डोगरा ने बताया कि राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक 5 और 6 अक्तूबर को मध्य प्रदेश के उज्जैन में होगी। इसमें सभी राज्यों के कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल होंगे। कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा होगी और आगामी संघर्ष की रणनीति बनाई जाएगी।

आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कर्मचारियों को शीघ्र वेतन जारी करने की मांग
इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री चमन कलवान, आशा कार्यकर्ता संघ की प्रदेश उप प्रधान पुष्पा मान्टा, आंगनबाड़ी संघ जुब्बल की प्रधान अनू ठाकुर, राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मंत्री जवाहर ठाकुर, गीता, शर्मिला सूद ,सुरूची, रेशमा, सोनू, शर्मिला झोटा, रवीता, नीशा और मंजू ने अपने संगठनों की मांगें रखीं। जुब्बल में आशा वर्करों को तीन महीने से वेतन न मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में मांग उठाई कि प्रदेश सरकार आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कर्मचारियों को शीघ्र वेतन जारी करे। आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। न्यूनतम वेतन को महंगाई सूचकांक के अनुसार देने की मांग उठाई। महासंघ ने प्रदेश सरकार की कर्मचारी और श्रमिक विरोधी नीतियों की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article