{"_id":"60392a378ebc3ee97b529f8c","slug":"medicines-on-the-lines-of-shimla-and-theog-will-be-found-in-jan-aushadhi-center-of-khaneri-hospital-rampur-hp-news-sml3624051190","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेरी अस्पताल के जन औषधि केंद्र में मिलेंगी शिमला और ठियोग की तर्ज पर दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेरी अस्पताल के जन औषधि केंद्र में मिलेंगी शिमला और ठियोग की तर्ज पर दवाएं
विज्ञापन
खनेरी अस्पताल में आरकेएस की बैठक में मौजूद अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। चार जिले के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले खनेरी अस्पताल के जन औषधि केंद्र में मरीजों को विभिन्न तरह की दवाएं उपलब्ध हो पाएंगी। रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की वर्ष की पहली बैठक में कई निर्णय लिए गए। बैठक में सिविल सप्लाई, एटीएम और एसटीडी बूथ के किराये में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया। एसडीएम ने अस्पताल की कैंटीन के टेंडर कर एक माह के भीतर कैंटीन खोलने के भी अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए हैं। अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को खूब लताड़ लगाई।
शुक्रवार को खनेरी अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रोगी कल्याण समिति का वर्ष 2019-20 के आय-व्यय का ब्यौरा रखा गया। कार्यकारी एमएस डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में समिति को 4064483 रुपये की आय प्राप्त हुई है, जबकि 4306680 रुपये खर्च किया गया है। बैठक में अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र में आईजीएमसी शिमला और ठियोग की तर्ज पर दवाएं मुहैया करवाने और केंद्र के संचालक को जल्द ही बीपीपीआई से मंजूरी लेकर दवाएं उपलब्ध करवाने के निर्णय लिया। एसडीएम ने डॉक्टरों को भी मरीजों को जेनेरिक दवाएं लिखने के निर्देश दिए। वहीं अस्पताल आने वाले रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने को लेकर स्ट्रेचर, पंखे, कुर्सी, कार्डिक चेयर, ड्रेसिंग ट्रॉली खरीदने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक में कल्याण समिति की आय बढ़ाने को लेकर भी निर्णय लिए गए। अस्पताल परिसर में चल रही सिविल सप्लाई की दुकान, एटीएम और एसटीडी बूथ का किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा रामपुर से शिमला रेफर होने वाले मरीजों के एंबुलेंस किराये में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।
एसडीएम ने अस्पताल की विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चल रही एसआरएल लैब अपने निर्धारित समय के तहत कार्य करे। वहीं अस्पताल की लैब में एमरजेंसी टेस्ट दोपहर 12 बजे के बाद भी करने का निर्णय लिया गया। अस्पताल की मेस और वॉशिंग सेंटर में होने वाले मरम्मत कार्यों को ठेकेदार स्वयं करेगा। एसडीएम ने अस्पताल के अधिकारियों को सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी, बीएमओ आयुर्वेद डॉ. दिनेश कुमार, बीडीओ केआर कपूर, नप अध्यक्ष प्रीति कश्यप, पार्षद मुस्कान नेगी, तनमय शर्मा, दीपक सूद सहित अन्य मौजूद रहे। आरकेएस की बैठक से स्थानीय विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, पंचायत समिति अध्यक्ष सहित कई विभागों के अधिकारी नदारद रहे।