{"_id":"6193dd40986cc3753a14a104","slug":"medical-camp-held-in-19th-november-in-nankhari-rampur-hp-news-sml3904500116","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 को ननखड़ी में निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 को ननखड़ी में निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। आर्यवर्त एजूकेशनल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी 19 नवंबर को ननखड़ी में निशुल्क बहु उद्देशीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें चिकित्सा परामर्श, निशुल्क स्वास्थ्य जांच अल्ट्रासाउंड और अन्य खून संबंधित जांच के अलावा निशुल्क दवाइयां भी बांटी जाएंगी।
रेडक्रॉस सोसाइटी हिमाचल प्रदेश की उपाध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर इसका शुभारंभ करेंगी। सोसाइटी के अध्यक्ष कौल सिंह ने कहा कि सोसाइटी रामपुर के दूरदराज क्षेत्र जहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं कम हैं, वहां के जनमानस को स्वास्थ्य लाभ मुहैया करवाने के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप लगाती है। सोसाइटी ने इससे पूर्व गानवीं और देवठी में शिविर आयोजित किए थे।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेडिसन विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ, कान-नाक और गला रोग विशेषज्ञ सहित अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।