फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mayank and Anshika became the best students

Rampur Bushahar News: मयंक और अंशिका बने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

Mon, 24 Nov 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mayank and Anshika became the best students
कुमारसैन स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी को पुरस्कृत करते विधायक कुलदीप राठौर। स्रोत : स्कूल
कुमारसैन स्कूल में वार्षिक समारोह, विधायक कुलदीप राठौर ने सम्मानि किए मेधावी
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन। पीएमश्री जेबीएलके राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुमारसैन में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में ठियोग-कुमारसैन के विधायक कुलदीप सिंह राठौर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम में स्कूल की छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। छात्राओं ने पहाड़ी, किन्नौरी, हिंदी और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। समारोह में मयंक सर्वश्रेष्ठ छात्र और अंशिका को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब दिया गया। स्कूल प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय में शिक्षा के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। समारोह के बाद विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारसैन के लिए ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर और हिमोग्लोबिन एनालाइजर मशीन प्रदान की। कुमारसैन के बीएमओ डाॅ. अंकुश ठाकुर ने कहा कि आधुनिक मशीनों के लगने के कारण जहां एक ओर मरीजों के समय की बचत होगी, दूसरी ओर टेस्ट की रिपोर्ट के लिए भी ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डाॅ. अंकुश ठाकुर ने विधायक से एक्सरे मशीन लगाने की मांग उठाई। विधायक ने जल्द ही मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। समाजसेवी प्रवीण वर्मा ने डायबिटीज से पीड़ित लोगों को लगभग 100 शुगर टेस्टिंग मशीन दी, जिससे लोग समय के साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article