फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mata Maheshvari Shadi's two days Jathhenjo festival starts

माता महेश्वरी शड़ी का दो दिवसीय जठेंजो उत्सव शुरू

Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के मतियाना क्षेत्र की प्रसिद्ध ग्राम देवी महेश्वरी माता शड़ी के दो दिवसीय जठेंजो उत्सव का आगाज शनिवार को हुआ। प्राचीन देव परंपरा को निभाते हुए देवी अपनी पालकी में सवार अपने सैकड़ोें कल्याणों के साथ सुबह सबसे ऊंचे नाग टीले पर पहुंचीं। इस स्थान पर देवी की परंपरागत तरीकों से पूजा हुई।
देवी के कल्याणे अपने साथ सिड्डू और देसी घी लेकर पहुंचे थे। पूजा के बाद सभी को प्रसाद स्वरूप इसका वितरण किया गया। दो साल कोरोना के कारण देवी अपने मंदिर से इस उत्सव में नहीं निकलीं, लेकिन इस बार पूरी परंपरा को निभाया गया।
विज्ञापन

नाग टीले से शाम के समय देवी रोणी स्थित अपने स्थान पर पहुंचीं। यहां देवी की जातर लगी, जिसमें देव वाद्यों के साथ देवी नृत्य हुआ। इस उत्सव में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। उत्सव में कल्याणों के अलावा बड़ी संख्या में मेहमान भी भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता के गुर नारायण दत्त शर्मा, पुजारी केशवराम शर्मा, भंडारी मस्तराम केवला और देवी के प्रमुख कारदार मदन चौहान के अनुसार हर साल माह की पांचवीं तिथि को यह उत्सव सदियों से मनाया जा रहा है। इसके पीछे जो किवदंती है, उसके अनुसार सदियों पहले इस टीले पर एक राक्षस रहता था, जो लोगों को काफी परेशान करता था।
देवी ने इस राक्षस का संहार किया, तबसे देवी को टीले पर ले जाकर उनकी पूजा की परंपरा निभाई जा रही है। शनिवार रात्रि रौणी में अपने देवरे में रुकने के बाद देवी महेश्वरी रविवार को वापस शड़ी स्थित अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगी।

उधर, देवता कालूनाग जदून के क्षेत्र टिक्कर में भी जठेंजो का आयोजन किया जाता है, जिसमें टिक्कर स्थल पर लोग पूजा-अर्चना करते हैं। इस अनुष्ठान में भी हजारों लोग भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed