{"_id":"5e74e9ec8ebc3e769a0430a4","slug":"mask-rampur-hp-news-sml32818263","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के छात्रों ने लोगों को बजार में किया कोराना वायरस के लिए जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के छात्रों ने लोगों को बजार में किया कोराना वायरस के लिए जागरूक
विज्ञापन
नेरवा ( रोहडू ) कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए लिविंग वैल्यूज पब्लिक स्कूल नेरवा और दिव्य पब्लिक स्कूल धबास ने पहल की है। इन स्कूलों के स्टाफ सदस्यों ने पहले स्कूल परिसर को चारों तरफ से सैनिटाइज किया और उसके पश्चात स्टाफ के सभी सदस्य अलग-अलग टोलियों में नेरवा बाजार की दुकान और साथ लगती कॉलोनियों में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया।
स्कूल की ओर से गरीब और जरूरतमंद लोगों को दो सौ मास्क वितरित किए। स्कूल स्टाफ सदस्यों ने लोगों को घर-घर जाकर जानकारी दी। कोरोना वायरस से पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। कोरोना वायरस को हराने के लिए लोगों को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। लोग भीड़ से पूरी तरह दूर रहें हाथों को अच्छी तरह सैनिटाइजर, साबुन और हैंडवॉश से धोएं। खांसते-छींकते समय नाक पर रुमाल या टिशू पेपर रखें अथवा कोहनी से बचाव करें। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा रहता है। सार्वजनिक स्थलों में बैठक, जलसे, जलूस, रैली, भंडारे यहां तक की मंदिरों में जाने से फिलहाल बचें और संभव हो तो घर पर ही रहें। यदि बसों में सफर कर रहे हैं तो मॉस्क लगा कर रखें। स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र सिंह त्यागी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन चौपाल के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने चौपाल उपमंडल के सभी प्राइवेट स्कूलों का आह्वान किया है कि कोरोना वायरस से उत्पन्न हुई नाजुक स्थिति में आगे आकर कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक कर प्रशासन को सहयोग करना चाहिए।