फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   mask is compulsory Khaneri Hospital of Shimla Rampur

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में बिना मास्क आने वालों के स्वास्थ्य की नहीं होगी जांच

Fri, 24 Mar 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 24 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। रामपुर के महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों ने यदि मास्क नहीं पहना तो उनकी स्वास्थ्य जांच नहीं होगी। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने कोरोना टेस्टिंग भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर, शिमला और मंडी जिले के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में स्टाफ सहित यहां आने वाले मरीजों और उनकी तीमारदारों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। हालांकि अब तक अस्पताल में कोरोना संक्रमण के इक्का दुक्का मामले ही सामने आए हैं। अस्पताल में कोरोना टेस्टिंग और बूस्टर डोज की उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।अस्पताल में रोजाना 1200 के करीब ओपीडी रहती है। ऐसे में संक्रमण से निपटने के लिए पुख्ता बंदोबस्त करना आवश्यक है।
विज्ञापन


अस्पताल में रोजाना होंगे रैपिड एंटीजन टेस्ट
अस्पताल प्रशासन ने हर सोमवार और बुधवार को आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाने का निर्णय लिया है। इनके सैंपल शिमला भेजे जाएंगे और शिमला से ही इनकी रिपोर्ट आएगी। वहीं, अन्य दिनों में रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाए जाएंगे। अस्पताल में रोजाना 50 कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। बहरहाल अभी रामपुर उपमंडल में संक्रमण के मामले नामात्र हैं, लेकिन आने वाले दिनों में स्थिति क्या होगी, इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में सभी लोगों को एहतियात बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोरोना नियमों का सख्ती से करें पालन : एमएस
खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. प्रकाश डरोच ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर सभी मेडिकल स्टाफ को सचेत कर दिया गया है। अस्पताल में कोरोना टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों से मास्क पहनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना मास्क ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की जांच नहीं की जाएगी। उन्होंने संक्रमण की गंभीरता को समझते हुए लोगों से कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed