फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Married woman did not return home for four days

Rampur Bushahar News: चार दिन से घर नहीं लौटी विवाहिता

Sat, 08 Jun 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
पति ने पुलिस थाना आनी में दर्ज कराई गुमशुदगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी खंड की रोपा पंचायत के रोठी गांव की विवाहिता चंद्रेश कुमारी बीते चार दिनों से घर नहीं लौटी है। इस संबंध में उनके पति बृज लाल ने पुलिस थाना आनी में गुमशुदगी दर्ज कराई है।


उन्होंने कहा कि पत्नी चंद्रेश कुमारी पांच जून को सुबह अपने घर से ग्रामीण बैंक शवाड और डाकघर शवाड के लिए किसी कार्य को लेकर निकली थी। बृजलाल के अनुसार पांच जून को दोपहर 12:00 बजे तक उसकी अपनी पत्नी से बातचीत होती रही, लेकिन उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। इससे परिवार वाले चिंतित हुए और उसे ढूंढने के लिए शवाड पहुंचे, जहां उसका कोई भी पता न चल पाने के कारण रिश्तेदारी में उसकी तलाश की गई, लेकिन चंद्रेश कुमारी का कोई सुराग नहीं लग पाया। शिकायतकर्ता बृज लाल का कहना है कि उसकी पत्नी घर से जेवर और नकदी लेकर भी गई है। बृजलाल ने पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। उधर, डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि महिला की गुमशुदगी रिपाेर्ट दर्ज की गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed