फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Many rural routes of Rampur depot affected due to lack of buses

रामपुर डिपो के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण रूट हो रहे प्रभावित

Fri, 01 Oct 2021 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। परिवहन निगम के रामपुर डिपो में निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली का खामियाजा हजारों यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। बसों के अभाव में डिपो के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण रूट प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शाम चार बजे के बाद विभिन्न रूटों पर दौड़ने वाली बसें अपने तय समय से देरी से चल रही हैं, इस कारण यात्री दिक्कतें झेल रहे हैं। टायर और कलपुर्जों के अभाव में निगम की 20 बसें कार्यशाला में खड़ी हो गई हैं और निगम के पास स्पेयर बसों का अभाव हो गया है। बसों की कमी के चलते आगामी शादियों के सीजन में लोगों को बसें बुक करवाने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि कोरोना काल में परिवहन निगम को खासी आर्थिक चपत लगी है। रामपुर डिपो भी इससे अछूता नहीं है। डिपो में बीते करीब एक वर्ष से टायर और कलपुर्जों की कमी चल रही है, इस कारण कार्यशाला में 20 बसें खड़ी हो गई हैं। नतीजतन निगम प्रबंधन को परिवहन व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। रोजाना तय समय से 30 से 45 मिनट देरी से निगम की बसें चल रही हैं, इस कारण यात्री समय पर अपने गंतव्यों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। शाम चार बजे के बाद ग्रामीण रूटों पर चलने वाली करीब आधा दर्जन से अधिक बसों का समय प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादियों के सीजन में और गहराएगी समस्या
वर्तमान में परिवहन निगम के रामपुर डिपो के पास 136 बसें मौजूद हैं, जिनमें से 20 बसें कार्यशाला में खड़ी हैं। अब क्षेत्र में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, ऐसे में यदि शादियों में बसों की बुकिंग होती है तो निगम के और रूट प्रभावित होना लाजमी है। सीजन को देखते हुए कार्यशाला में खड़ी बसों को दुरुस्त करना अति आवश्यक है।

पूरे प्रदेश में चल रही कलपुर्जों की कमी
परिवहन निगम रामपुर डिपो के कार्यकारी आरएम गोविंद वर्मा ने कहा कि टायर और कलपुर्जों की कमी के चलते 20 बसें कार्यशाला में खड़ी हो गई हैं। यह कमी केवल रामपुर डिपो ही नहीं, बल्कि समूचे प्रदेश में चल रही है। रामपुर डिपो के पास वर्तमान में 136 बसें उपलब्ध हैं। शादियों और अन्य समारोहों के लिए बसों की बुकिंग सुचारु रूप से की जाएगी।
- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed