फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   many road blocked due to fresh snowfall in chopal

Rampur Bushahar News: चौपाल में बर्फबारी से एक दर्जन सड़कें अवरुद्ध, 15 लोग किए रेस्क्यू

Sat, 14 Jan 2023 06:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
खिड़की के समीप चार वाहनों में फंस गए थे लोग, स्थानीय लोगों की मदद से निकाले
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को बहाल करने का कार्य किया शुरु
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहडू़)। चौपाल और नेरवा में ताजा बर्फबारी के बाद मुख्य सड़क सहित एक दर्जन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। ठियोग-चौपाल मार्ग पर खिड़की के समीप बर्फबारी के कारण चार वाहनों में करीब 15 लोग फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत से सुरक्षित निकाला। खिड़की में बर्फबारी के कारण यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के अवरुद्ध है। इसके अतिरिक्त इसमें चौपाल,नेरवा और कुपवी के तहत थुंदल-पुलबाहल,सरांह-झोखड़, मडौग, माटल, देवत, लाणी, बमटा, नावी, शिल्ला, पौड़िया, पेदग, कुपवी, भालू, मालत, देइया, जुबली, चड़ौली और धार चांदना मार्ग शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग अवरुद्ध मार्गों को खोलने में जुटा हुआ है। बर्फवारी से सड़कों पर फिसलन के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह के साथ ही अलर्ट भी जारी कर दिया है। हालांकि बर्फबारी के बाद सड़कों के अवरुद्ध होने से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। वहीं विद्युत आपूर्ति सुचारु रहने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि ऐसा पहली बार है, जब बर्फबारी के बावजूद नेरवा और चौपाल क्षेत्र में बिजली बहाल है। ऐसा लास्टाधार 66 केवी सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति शुरू होने से संभव हो पाया है। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने लोगों से अपील की कि बर्फीली सड़कों पर वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं एवं जब तक अति आवश्यक न हो वाहन चलाने से परहेज करें। उन्हों ने कहा कि बर्फबारी से निपटने के लिए सभी विभागों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है।
इनसेट
दो महीने के सूखे के बाद बर्फबारी बागवान गदद
दो महीने के लंबे सूखे के बाद शुक्रवार की रात हुई बारिश और बर्फबारी से लोगों के साथ ही बागवानों ने राहत की सांस ली है। जमीन में नमी होने से बागवान बागीचों में तौलिये सहित खाद डालने का काम कर सकेंगे। जनवरी महीने में हुई बारिश और बर्फबारी सभी फसलों के लिए भी लाभदायक मानी जा रही है। वहीं उपमंडल
विज्ञापन


इनसेट
चौपाल-शिमला सड़क को शीघ्र बहाल करने के लिए देहा और चौपाल दोनों तरफ से मशीनरी और मजदूर लगाकर युद्धस्तर पर कार्य जारी है। अन्य मार्गों को भी बहाल किया जा रहा है। शीघ्र सभी सड़कों को यातायात के लिए बहाल करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम अमरेट, सहायक अभियंता लोक निर्माण उपमंडल चौपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed