फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Many problems were settled on the spot in the program towards the administration village

ननखड़ी में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में मौके पर निपटाए कई कार्य

Fri, 24 Dec 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Many problems were settled on the spot in the program towards the administration village
ननखडी में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में नायब तहसीलदार समस्याओं का निपटारा करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार ननखड़ी ललित गौतम ने की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा।
विज्ञापन

ननखड़ी में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में 43 प्रमाण पत्र, 25 शपथ प्रत्र, 58 इंतकाल, 3 पेंशन, 18 उद्यान कार्ड और 20 आधार कार्ड बनाए गए।
कार्यक्रम में मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का निपटारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आयोजित किए जा रहे हैं, इससे सैकड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। सुशासन सप्ताह के तहत कार्यक्रम में ग्रामीणों के इंतकाल, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य सभी कार्य मौके पर निपटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. संजय, उपाध्यक्ष शेर सिंह खुंद, प्रधान ननखड़ी राजेश, टेकचंद, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed