{"_id":"68208ea67492ffb66c0fd7a4","slug":"many-posts-of-employees-are-vacant-in-jal-shakti-department-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-134790-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जल शक्ति विभाग रोहड़ू में कर्मचारियों के कई पद चल रहे खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जल शक्ति विभाग रोहड़ू में कर्मचारियों के कई पद चल रहे खाली
विज्ञापन
डिवीजन में बेलदारों के 78 और कनिष्ठ अभियंताओं के छह पद रिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जल शक्ति विभाग का रोहड़ू डिवीजन कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। जल शक्ति डिवीजन में कर्मचारियों के 178 पद खाली चल रहे हैं। रिक्त पदों के चलते फील्ड के साथ ऑफिस में भी काम प्रभावित हो रहे हैं। डिवीजन में सबसे अधिक परेशानी बेलदारों और कनिष्ठ अभियंता के रिक्तों पड़े पदों के कारण पेश आ रही है। डिवीजन में कनिष्ठ अभियंता के 11 पद स्वीकृत हैं। इनमें से छह पद खाली पड़े हैं। वरिष्ठ सहायक के चार पद खाली हैं। डिवीजनल अकांउटेंट का एक, डिवीजनल हेड ड्राफ्टमैन का एक, जेओए (आईटी) के दो, ड्राफ्टमैन के दो पद और कनिष्ठ ड्राफ्टमैन के दो पद पद खाली चल रहे हैं। इसके अलावा स्टेनो का एक, पंप ऑपरेटर के दो पद, चालक के तीन, फीटर के 18, ऑपरेटर के दो पद, वर्क इंस्पेक्टर के 13, स्टोर कीपर का एक और सर्वेयर के चार पद खाली हैं। वहीं, पटवारी के दो, बेलदार के 78 पद, पंप एटेंडेंट के तीन पद, हेल्पर के पांच, मेट के दो, चौकीदार के 19, स्टोर अटेंडेंट का एक और चपरासी के तीन पद रिक्त चल रहे हैं।
उच्चाधिकारियों को करवाया अवगत
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जयवंत शर्मा ने कहा कि विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के कई पद रिक्त पड़े हुए हैं। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।