फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Many issues were raised in the meeting of Retired Employees Association in Theog

पेंशनरों के लंबित भत्ते शीघ्र जारी करे सरकार : आकाश

Thu, 01 Jan 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Many issues were raised in the meeting of Retired Employees Association in Theog
ठियोग में सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : संगठन
ठियोग में सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की बैठक में उठे कई मुद्दे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। लंबे समय से सरकार पेंशनरों की मांगें पूरी नहीं कर रही है। इस कारण पेंशनरों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई के दौर में पेंशनरों को परिवार का भरण पोषण करने का संकट खड़ा हो गया है। ठियोग में हुई बैठक में संगठन के मुख्य सलाहकार आकाश भारद्वाज ने यह बात कही। सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन ठियोग की मासिक बैठक वीरवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में मुख्य सलाहकार आकाश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों ने कई ज्वलंत मुद्दे उठाए। सदस्यों ने एकजुट होकर विभिन्न मांगों को सरकार से पूरा करने की गुहार लगाई। बैठक में केंद्र सरकार से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग उठाई। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते का एरियर शीघ्र जारी करने, ग्रेच्युटी और अन्य लंबित भत्तों का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई। इसके अलावा 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी लागू करने की मांग भी रखी। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई और सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। इस मौके पर सुदेश आहूजा, डीएल शर्मा, वीर सिंह, किशन चंद, केशव राम, रामकृष्ण शर्मा, सुरेश कुमार, रामलाल, राम किशन, जीवन राम, ओमप्रकाश, नरेश कुमार, मदन लाल और श्याम लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article