{"_id":"667d6f101c70f6b0a8062796","slug":"many-decisions-were-taken-in-the-meeting-of-civil-hospital-rohru-patient-welfare-committee-governing-board-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-118030-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सिविल अस्तपाल रोहड़ू में खुलेगा जन औषधी केंद्र, पचास से नब्बे प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सिविल अस्तपाल रोहड़ू में खुलेगा जन औषधी केंद्र, पचास से नब्बे प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी दवाइयां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सिविल अस्पताल परिसर रोहड़ू में रोगियों की सुविधा के लिए जल्द जन औषधी केंद्र खुल रहा है। जन औषधी केंद्र खोलने के लिए अस्पताल परिसर में मापदंड के अनुसार स्थान का चयन कर लिया है। जन औषधी केंद्र के खुलने से रोगियों को ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में पचास से नब्बे प्रतिशत तक कम दाम पर दवाइयां मिल सकेंगी। वीरवार को सिविल अस्पताल रोहड़ू रोगी कल्याण समिति संचालन मंडल की बैठक में कई निर्णय लिए गए। बैठक एसडीएम विजय वर्धन सारस्वत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रबंधन ने तय किया कि शीघ्र अस्पताल परिसर में जन औषधी केंद्र खोलने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। लोक निर्माण विभाग इसके लिए चयनित स्थान पर जन औषधी काउंटर का निर्माण करेगा। बैठक के बाद जांच के दौरान अस्पताल में चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने आउटसोर्स कंपनी की जवाबदेही तय की है। अस्पताल में वर्तमान में आउटसोर्स पर करीब 27 कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन बैठक के बाद निरीक्षण के दौरान अधिकांश वार्डाें और ओपीडी के बाहर परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। सफाई सुपरवाइजर को कर्मचारियों के रोस्टर निर्धारित करने के आदेश किए गए। कंपनी से सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर पत्राचार के माध्यम से जवाबदेही का फैसला लिया गया। बैठक में अस्पताल के लिए एक शव वाहन की व्यवस्था का भी प्रस्ताव रखा गया। इस दौरान रोगियों के भोजन बनाने की रसोई के कमरे की मरम्मत व नई कैंटीन की नीलामी पर चर्चा की गई। बैठक में अस्पताल की पार्किंग को एक साल के लिए नीलामी पर देने का फैसला लिया गया। बैठक में रोगियों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। बैठक में अस्पताल के अधीक्षक डाॅ रविंद्र शर्मा, नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष अशोक चौहान, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग के इंजीनियर भी उपस्थित रहे।