फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Manisha Foundation sets a new example of humanity and compassion

Rampur Bushahar News: मनीषा फाउंडेशन ने उठाया घायल और बेसहारा गाय के संरक्षण का जिम्मा

Mon, 03 Nov 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Manisha Foundation sets a new example of humanity and compassion
मनीषा संस्था के सदस्य बेसहारा गाय को गोशाला ले जाते हुए। स्रोत : संस्था
. सड़क पर घायल और बीमार गाय को नया जीवन दे रही संस्था
विज्ञापन


. 20 से अधिक गाय सुरक्षित पहुंचाईं गोशाला तक

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। मनीषा फाउंडेशन ने मानवता और करुणा की नई मिसाल पेश की है। संस्था के सदस्यों ने अब तक 20 से अधिक घायल और लावारिस गायों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है। हाल ही में सैंज में सड़क पर घायल अवस्था में पाई गई एक गाय को संस्था के सदस्यों ने रेस्क्यू कर गोशाला में पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। संस्था के सचिव मनोज चौहान ने बताया कि मनीषा फाउंडेशन का उद्देश्य सिर्फ गाय को बचाना ही नहीं, बल्कि समाज में करुणा और जिम्मेदारी की भावना जगाना भी है। संस्था इससे पहले नमाना अग्निकांड में बेघर हुई गाय को भी सैंज गोशाला तक पहुंचा चुकी है। मनोज चौहान ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं घायल या बीमार गाय दिखे, तो तुरंत संस्था से संपर्क करें। संस्था ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई कर गाय को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का पूरा जिम्मा उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article