{"_id":"698c62ffdec151bad60151f3","slug":"mangala-kali-and-devta-doganu-temple-to-be-consecrated-from-february-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-153961-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मंगला काली और देवता दोगणू मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 18 फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मंगला काली और देवता दोगणू मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 18 फरवरी से
विज्ञापन
लालसा में माता मंगला काली और देवता दोगणू महाराज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आ
माता मंगला काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर एसडीएम ने की बैठक
सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य और विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
माता मंगला काली और देवता साहब दोगणू के नव निर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बुधवार को माता मंगला काली मंदिर लालसा में बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। बैठक में मंदिर कमेटी के सदस्य और विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं, अग्नि सुरक्षा और परिवहन प्रबंधन सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने समारोह अवधि के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, यातायात कर्मियों, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के आसपास श्रद्धालुओं के ठहराव को लेकर उपयुक्त स्थानों और वाहनों की पार्किंग के लिए चिह्नित स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंदिर के पदाधिकारियों और कारदारों ने प्रशासन की ओर से समय रहते की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि समारोह के दौरान मंदिर प्रबंधन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत कुक्कू शर्मा, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों सहित मंदिर के कारदार और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।