{"_id":"6739d9fe9f148554bc0b4e6b","slug":"manav-kalyan-seva-samiti-chaupal-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-124922-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव कल्याण सेवा समिति नशा निवारण अभियान में निभा रही अहम भूमिका : आशा तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव कल्याण सेवा समिति नशा निवारण अभियान में निभा रही अहम भूमिका : आशा तोमर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू) । मानव कल्याण सेवा समिति की ओर से संचालित सीपीएलआई परियोजना का निरीक्षण तहसील कल्याण अधिकारी चौपाल आशा तोमर ने किया। इस अवसर पर परियोजना से जुड़े चार पियर एजुकेटर और 40 पियर वालंटियर उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान संस्था के निदेशक केशव राम, परियोजना के क्षेत्र समन्वयक शशिकांत प्रजापति और ट्रेनर कम सुपरवाइजर भावनीष ने परियोजना की प्रगति और गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण किया। आशा तोमर ने परियोजना के कार्यों का अवलोकन करते हुए इसकी कार्यप्रणाली और समाज में इसके योगदान की सराहना की। परियोजना के तहत, स्थानीय समुदाय में जागरुकता फैलाने और लोगों को सशक्त बनाने के प्रयासों की जानकारी दी गई। निरीक्षण में पियर एजुकेटर और वालंटियर की भूमिका, उनके कार्य और चुनौतियों पर चर्चा हुई। कल्याण अधिकारी ने पियर वालंटियर के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया और समिति को अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखने की सलाह दी। इस अवसर पर क्षेत्र में परियोजना के प्रभाव और आगे की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। निरीक्षण ने परियोजना को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।