{"_id":"6a7dc5ffbf8fd6c26903b2ad","slug":"major-landslide-risk-on-the-road-connecting-six-panchayats-in-labana-sadana-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-167210-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लबाना सदाना की सीमा पर छह पंचायतों को \nजोड़ने वाली सड़क पर भूस्खलन से बड़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लबाना सदाना की सीमा पर छह पंचायतों को
जोड़ने वाली सड़क पर भूस्खलन से बड़ा खतरा
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
ज्यूरी गानवीं सड़क के ऊपर पहाड़ी में हो रहे भूस्खलन से बढ़ा खतरा। संवाद
Link Copied
ज्यूरी-गानवी सड़क के ऊपर बड़ी चट्टानों गिरने को तैयार, मुसाफिरों पर मंडरा रहा खतरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की लबाना सदाना पंचायत की सीमा में अचानक भूस्खलन शुरू हो गया है। हजारों फीट ऊंची पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें निरंतर नीचे गिर रही हैं। भूस्खलन की जद में 6 पंचायतों को जोड़ने वाली ज्यूरी-गानवी सड़क आ रही है। इस सड़क में रोज रातदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क के ऊपर पहाड़ी से पीछे कुछ दिनों से निरंतर बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं। इस खतरे आपदा से बचने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई तैयारी नहीं दिख रही है। भूस्खलन के खतरे की जद में करीब एक किलोमीटर सड़क आ रही है। पहाड़ी में अटकी बड़ी-बड़ी चट्टानें कभी भी नीचे गिर सकती हैं और सड़क तक पहुंच कर सड़क में चलने वाले वाहनों को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा कोई नहीं जो पहाड़ी से चट्टानों के गिरने की तुरंत सूचना दे और सड़क से गुजर रही गाड़ियों को रोक सके। लबाना सदाना पंचायत प्रधान रविकांत सदानी ने बताया कि भूस्खलन ज्यूरी-गानवी सड़क और गानवी-लबाना सदाना दोनों सड़कों के बीच हो रहा है। खतरे को देखते हुए उन्होंने अपनी पंचायत क्षेत्र के लोगों को ज्यूरी रामपुर की तरफ यात्रा कम करने का आग्रह किया। पहाड़ी में अटकी बड़ी-बड़ी चट्टानें ज्यूरी गानवीं सड़क तक पहुंच सकती है और किसी गाड़ी और यात्री को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
ज्यूरी गानवीं सड़क के ऊपर पहाड़ी में हो रहे भूस्खलन से बढ़ा खतरा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।