फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Main roads blocked due to rain

Rampur Bushahar News: बारिश से बाधित हो रही मुख्य सड़कें

Tue, 12 Aug 2025 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
विस्तारीकरण का चल रहा काम, भूस्खलन से बढ़ा खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भारी बारिश से क्षेत्र की कई मुख्य सड़कें बार-बार बाधित हो रही हैं। इससे सेब को मंडियों तक पहुंचाने में बागवानोंं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों सड़कों के विस्तारीकरण का कार्य चला हुआ है, जिससे भूस्खलन के कारण वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। दो साल से हाटकोटी से स्नैल के बीच एनएचएआई की ओर से सड़क को डबललेन करने का कार्य चला हुआ है। सड़क को चौड़ा करने के लिए सीधी कटिंग से लगातार पत्थर गिर रहे हैं और कई जगह भूस्खलन हो रहा है। करीब 11 किलोमीटर लंबी बार-बार सड़क बाधित हो रही है। इस सड़क से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की मंडियों के लिए रोहड़ू, जुब्बल-कोटखाई और चिड़गांव से सेब वाहनों में भेजा जाता है। बारिश के कारण सड़क बाधित होने से बागवान परेशान हैं। इसी प्रकार रोहड़ू क्षेत्र में समोली, सिदरोटी-छुपाड़ी सड़क और जुब्बल के तहत सावड़ा-मांदल-झगटान-झड़ासली सड़क के विस्तारीकरण का काम प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और नाबार्ड के तहत किया जा रहा है। सेब सीजन से पहले खोदाई के बाद पक्की सड़कें कच्ची हो गई हैं। सीधी ढलान पर कटिंग के बाद लगातार भूस्खलन हो रहा है। बीते करीब एक महीने में सभी सड़कें बार-बार बाधित हो रही हैं। खासकर, मुख्य सड़क हाटकोटी सनैल के बीच बाधित होने के कारण यहां की मंडियों में बाहर के राज्य से आने वाले खरीदारों को परेशानी हो रही है। बागवान युनुस खान व आरीफ ने बताया कि हाटकोटी सनैल के बीच हर तीसरे दिन सड़क बंद होने के कारण वाहन यहां से बाहर की मंडियोंं में समय पर नहीं पहुंच पाते। इस कारण उनको नुकसान हो रहा है।

वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया
एसडीएम जुब्बल गुरमीत सिंह नेगी ने बताया कि शिमला मुख्य सड़क पर ट्राला पलटने से सड़क करीब चार पांच घंटे बंद रही। अब सड़क को बहाल कर दिया है। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया। हाटकोटी स्नैल के बाद सड़क बाधित होने के बाद मौके पर मशीनें तैनात हैं। रात के समय सड़कों को खोलने में जरूर समय लगता है। दिन के समय तुरंत काम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article