{"_id":"67447d10e28d4c0d1c034221","slug":"mahori-schools-meritorious-honored-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-125419-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: माहोरी स्कूल के मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: माहोरी स्कूल के मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में कुलदीप राठौर ने बांटे इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माहोरी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा और उन्हें प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि का विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए पिछले वर्ष की उपलब्धियों और प्रगति का उल्लेख किया।
राठौर ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
सामुदायिक केंद्र माहोरी के लिए 10 लाख की घोषणा
कुलदीप राठौर ने विद्यालय में स्टेज निर्माण के लिए 3 लाख, विद्यालय जाने वाली सड़क की मरम्मत के लिए उचित धनराशि की स्वीकृत करने, विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने सामुदायिक केंद्र माहोरी के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये दिए।समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।
समारोह में प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, पंचायत प्रतिनिधि, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।