{"_id":"6463b58476c527f82e06b714","slug":"mahila-mandals-danced-at-birshi-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-152-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बिरशी मेले में महिला मंडलों ने डाली नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बिरशी मेले में महिला मंडलों ने डाली नाटी
Tue, 16 May 2023 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Tue, 16 May 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
विधायक नंद लाल को मचखंडी परिसर की फोटो भेंट करते परशुराम मंदिर समिती के पदाधिकारीगण। स्ंवाद
डंसा (रामपुर बुशहर)। उपमंडल के साथ लगती डंसा पंचायत में सोमवार को बिरशी मेले का आयोजन किया गया। पारंपरिक संस्कृति के परिचायक मेले का आयोजन चार ठहरियों के शुमार देवता साहिब दमुख के मंदिर परिसर में हुआ। परशुराम मंदिर समिति और सांस्कृतिक एवं नाटक क्लब डंसा की ओर से आयोजित मेले में महिला मंडलों की रंगारंग प्रस्तुतियों पर ग्रामीण खूब झूमे।
मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक सुनील शर्मा, रोहित, मोहित और सचिन ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत पेश कर सभी लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नंदलाल बतौर मुख्यातिथि, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य बिमला शर्मा ने की। वाद्ययंत्र की धुनों पर परशुराम नाटक क्लब, मंदिर समिति, जन प्रतिनिधियों, महिला मंडलों और ग्रामीणों ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।
परशुराम नाटक क्लब, महिला मंडल जगूनी और पनोली ने पहाड़ी नाटी डालकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। डंसा पंचायत के प्रधान देश कुमार हुड्डन ने क्षेत्र के विकास कार्यों और समस्याओं का लेखा जोखा रखा। परशुराम मंदिर समिति प्रधान खेलचंद नेगी ने मंदिर में चल रहे कार्यों के बारे में प्रकाश डाला। विधायक नंदलाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास की गाथा लिखी है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए नाटक क्लब को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। पनोली खेल मैदान के निर्माण को डेढ़ लाख, मंदिर में देवलू भवन कार्य को पूरा करवाने, शिकारी काली माता मंदिर सड़क तैयार करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने डंसा, पनोली और बाहलीधार सड़क को दुरुस्त करने और बस सेवा शुरू करने की मांग की।
विधायक ने जगूनी, पनोली और नाटक क्लब, डंसा महिला मंडल को प्रोत्साहन राशि दी। इस दौरान वीरेंद्र नेगी, कृष्ण नेगी, महेश शर्मा, तन्मय शर्मा, राकेश शर्मा ने परशुराम नाटक क्लब को पांच-पांच हजार की नकद राशि भेंट की। जिप सदस्य बिमला शर्मा ने क्लब को 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर यशपाल सोनी, सुरेश, सत्याभूषण, चूड़ामणी, विष्णु शर्मा, सत्यदेव, राजीव, कृष्ण नेगी, प्रदीप शर्मा, दिनेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद