फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mahila Mandal Sharan wins in folk dance

Rampur Bushahar News: लोकनृत्य में महिला मंडल शरण ने मारी बाजी

Wed, 26 Apr 2023 10:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के नरैण में ठिरशु मेला धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कबड्डी, वॉलीबाल और महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में इलाके की टीमों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

लोकनृत्य स्पर्धा में महिला मंडल शरण ने पहले स्थान पर बाजी मारी। महिला मंडल शरण की सुनीला मेहता, सरिता, कमल खुंद, तारा मेहता, आशा मेहता, अभिया रोल्टा और शानू रोल्टा ने डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। शरण निवासी पंकज रोल्टा का कहना है कि गांव की महिलाएं, जो सुबह से शाम तक जी-तोड़ मेहनत के बाद जो चंद वक्त खुद के लिए निकाल पाती है, उस समय में भी उन्होंने गांव शरण का नाम चमकाया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एक दर्जन से भी ज्यादा टीमों को पछाड़ कर नंबर एक पर आना बेहद सुखद है। महिलाओं के इस प्रयास से ग्रामीण बेहद खुश है और महिलाओं की खूब वाहवाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed