फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mahila Mandal Arothi beautified the temple and roads

Rampur Bushahar News: महिला मंडल अरोथी ने संवारे मंदिर और रास्ते

Sun, 09 Aug 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mahila Mandal Arothi beautified the temple and roads
कुमारसैन की कुई पंचायत में महिला मंडल अरोथी की महिलाओं ने चलाया सफाई अभियान। संवाद
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

कुमारसैन उपमंडल की कुई पंचायत में महिला मंडल अरोथी ने रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। महिलाओं ने श्रमदान कर रास्तों पर उगी घास फूस और झाड़ियों को हटाया। इसके बाद आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया। महिला मंडल सदस्यों ने कहा कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ समाज की पहचान है। ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिर और सार्वजनिक रास्ते लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इसलिए इन स्थानों की नियमित सफाई आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि प्लास्टिक के लिफाफे, बोतलें, पैकेट और अन्य कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें। सभी लोग अपने घरों का कचरा एक निश्चित स्थान पर एकत्रित करें और उसका उचित निपटारा सुनिश्चित करें। इस मौके पर महिला मंडल प्रधान पूजा, सचिव वनीता, भीमा, कमलेश, अनुजा, रीना सहित अन्य सदस्य मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed