फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mahendali to Tikkar road in bad condition, people of Nawar troubled

Rampur Bushahar News: महेंदली से टिक्कर मार्ग खस्ता हालत में, नावर के लोग परेशान

Sun, 12 Oct 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mahendali to Tikkar road in bad condition, people of Nawar troubled
नावर क्षेत्र की खस्ताहाल महेंदली-टिक्कर सड़क । संवाद
. सड़क पर डंगा लगाने का कार्य धीमी गति से चल रहा
विज्ञापन

. विद्यार्थी और कर्मचारी रोजाना भारी दिक्कत झेलने को मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। नावर क्षेत्र की महेंदली से टिक्कर सड़क की हालत बेहद खराब है। यह मार्ग क्षेत्र को उपमंडल मुख्यालय से जोड़ता है। मडारली के पास डंगा धंसने से इस सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है। इस कारण नावर क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मार्ग पर डंगा लगाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस मरम्मत कार्य के चलते निगम की बस सेवा भी प्रभावित हुई है। परिवहन निगम राेहड़ू से मडारली तक ही बसें चला रहा है। इससे आगे सवारियां को दूसरी बस से तहसील मुख्यालय टिक्कर तक ले जाया जा रहा है। इससे बसों के आवागमन में असुविधा हो रही है। नावर क्षेत्र के ग्रामीण रूटों पर भी बसें नहीं चल रही हैं। स्कूली बच्चे, कॉलेज के विद्यार्थी और कर्मचारी रोजाना भारी दिक्कत झेल रहे हैं। नावर क्षेत्र से संबंधित भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण फाल्टा, मनमोहन कपालटा, अनुपम चौहान, दलीप शर्मा, मोतीलाल सुराजटा, सतीश लेटका, महेंद्र सिंह, मोभ चंद, नंदलाल, सीता राम, सतीश राठौर और प्रीतम पथिक ने बताया कि नावर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र मेें आता है। मंत्री का अपना विधानसभा क्षेत्र सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहा है। सड़क की बदहाली के चलते सेब सीजन में भी काफी परेशानी पेश आई। अब मार्ग पर बस सेवा भी ठप है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि नावर क्षेत्र की सड़कों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाए, तो भाजपा नावर क्षेत्र की जनता के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article