{"_id":"65eb0068a62b97df4000b995","slug":"mahashivratri-celeberated-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-113200-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जिला किन्नौर में श्रद्धा से मनाई महाशिवरात्रि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जिला किन्नौर में श्रद्धा से मनाई महाशिवरात्रि
विज्ञापन
गंगारंग शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला/रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि श्रद्धा से मनाई गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सांगला के गंगारंग शिव गुफा मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर्व की धूम रही। गंगारंग शिव मंदिर में रक्षम, बटसेरी, सांगला, कामरू और चांसू के ग्रामीणों सहित पर्यटकों ने शीश नवाया। गंगारंग शिव मंदिर कैलाश से निकलने वाले नाले के किनारे स्थित है। यहां सैकड़ों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। पूजा-अर्चना के बाद गंगारंग का पानी कमंडल में लेकर घर ले जाते हैं। लोगों का विश्वास है कि इस पानी से चर्म रोग दूर होते हैं। इस मौके पर हर-हर महादेव सेवादल के अध्यक्ष यशवीर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष विधि चंद नेगी, कोषाध्यक्ष दिनेश नेगी, सह कोषाध्यक्ष वरुण, महासचिव एडवोकेट प्रविंद्र नेगी और वरिष्ठ सलाहकार ईश्वर लाल नेगी ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर पिछले तीन दिनों से तैयारियां चल रही थीं। वहीं, रिकांगपिओ के साथ कोठी पंचायत में भी महाशिवरात्रि पर भक्तों का तांता लगा रहा। रिकांगपिओ के नजदीक प्राचीन भैरो शिव मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंचने शुरू हो गए थे। आईटीबीपी रिकांगपिओ स्थित शिव मंदिर में भी जवानों और स्थानीय लोगों ने भगवान शिव की विशेष पूजा की। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया।