फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mad Boys Kamalau won the Narayan Cricket Cup

Rampur Bushahar News: नारायण क्रिकेट कप पर मैड बॉयज कमलाऊ ने जमाया कब्जा

Sun, 01 Mar 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mad Boys Kamalau won the Narayan Cricket Cup
न्यू नोगली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता और उप विजेता टीम मुख्यातिथि सुरेश कुमार के
विजेता टीम को 1.21 लाख नकद राशि और ट्रॉफी से किया सम्मानित
विज्ञापन

हर्ष कायथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, लकी मेहता चुने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। न्यू नोगली में युवक मंडल मतरेवल की ओर से आयोजित नारायण क्रिकेट कप पर मैड बॉयज कमलाऊ ने कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 1-21 लाख रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम को 61 हजार और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला नारायण बॉयज दरकाली और मैड बॉयज कमलाऊ के मध्य खेला गया। दरकाली की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट गंवाकर 117 रन बनाए। इसमें निशांत पाकला ने ताबड़तोड़ 42 रन और सेंडी बदरेल ने 35 रन की पारी खेली। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैड बॉयज कमलाऊ टीम की ओर से हर्ष कायथ और गोलू चौहान ने बेहतरीन पारी खेलकर जीत की नींव रखी। हर्ष कायथ ने 18 गेंदों में 48 रन की तूफानी पारी खेली। गोलू ने 26 रन बनाए। इसके बाद रोनू चौहान ने 22 रन की नाबाद आतिशी पारी खेली और माइकल ने लगातार दो छक्के मार कर टीम को जीत दिलाई। कमलाऊ ने 6.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर हर्ष कायथ को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया। वहीं, लकी मेहता सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, अक्षय बदरेल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, रोनू चौहान सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और भूपेंद्र डोगरा को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर चुना गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने युवक मंडल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होने चाहिए, ताकि युवाओं का खेलों की ओर रूझान बढ़े और हुनर निखारने का मौका मिले। प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी एवं सुरेश मेडिकल स्टोर खनेरी के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। भाजपा ग्राम केंद्र नोगली के अध्यक्ष सुरेश रोथला, महामंत्री भाजयुमो दीपक, दीपक बंसल और मुनीष दत्त विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब रामपुर के संस्थापक दुर्गा प्रसाद, रमेश मेहता और चेतराम मेहता विशेष अतिथि मौजूद रहे। युवक मंडल मतरेवल के अध्यक्ष ईश्वर मेहता समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर माघू राम मेहता, यशपाल मेहता, अश्वनी मेहता और मुकेश मेहता सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed