{"_id":"66b5fb8ea9e183e3e10596cc","slug":"luhri-project-affected-rally-held-in-oak-over-met-chief-minister-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-119964-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना प्रभावित शिमला में गरजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लूहरी परियोजना प्रभावित शिमला में गरजे
विज्ञापन
ओक ओवर में निकाली विशाल रैली, मुख्यमंत्री से मिले
जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र होगा आंदोलन : देवकी
प्रभावित किसानों और बागवानों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लूहरी परियोजना से प्रभावित किसान-बागवानों ने शिमला में रैली निकाली। प्रभावितों ने लंबित मांगों को लेकर रोष प्रकट किया। लूहरी परियोजना चरण एक से प्रभावित किसान और बागवान किसान सभा के बैनर तले मांगों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओक ओवर में मिले। हिमाचल किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद ने कहा कि किसानों ने ओक ओवर में विशाल रैली निकाली। इसमें जिला कुल्लू और शिमला के किसानों ने भाग लिया। लूहरी और सुन्नी प्रोजेक्ट प्रभावितों ने शिमला में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। अध्यक्ष कृष्णा राणा ने कहा कि जिन परिवारों की जमीन परियोजना में अधिग्रहण की गई है, उन परिवारों को न तो एकमुश्त राशि दी गई है और न ही रोजगार दिया गया है। किसान सभा ने मांग उठाई है कि इन परिवारों को एकमुश्त राशि ब्याज सहित और रोजगार दिया जाए। सभी पंचायतों में सिंचाई करने के लिए डैम से पानी दिया जाए। लाडा की राशि सभी पंचायतों को दी जाए। परियोजना प्रभावितों को परियोजना में रोजगार और शनाह में सतलुज नदी पर पैदल चलने योग्य पुल, निरथ, भद्राश, दत्तनगर, नित्थर और बायल में सीवरेज की व्यवस्था की मांग रखी गई। मकानों में आई दरारों का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने किसान सभा को आश्वस्त किया है कि 10 दिन के अंदर एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें पावर सेक्रेटरी हिमाचल, शिमला, कुल्लू, मंडी के जिलाधीश और किसान सभाओं के अध्यक्ष के साथ प्रोजेक्ट प्रभावितों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।