फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Luhri project affected people protested

Rampur Bushahar News: लंबित मांगों को लेकर परियोजना के खिलाफ गरजे प्रभावित

Wed, 13 Mar 2024 06:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
रोजगार, प्रदूषण और घरों में आई दरारों के मुआवजे को तरस रहे ग्रामीण
विज्ञापन

प्रभावितों की मांगों को हल करने के लिए प्रयास नहीं कर रही परियोजना : सभा
15 मार्च को फिर निरथ में लूहरी परियोजना के खिलाफ बोलेंगे हल्ला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लंबे समय से लूहरी परियोजना प्रभावित मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन परियोजना प्रबंधन प्रभावितों की मांगों को दरकिनार कर रहा है। परियोजना प्रभावितों को रोजगार नहीं दिया रहा है, वहीं परियोजना निर्माण से निकल रही धूल से बढ़ते प्रदूषण और घरों में आई दरारों के मुआवजे के लिए प्रभावित तरस रहे हैं।

हिमाचल किसान सभा के बैनर तले बुधवार को परियोजना प्रभावितों ने निरथ में विरोध-प्रदर्शन किया। हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव राकेश सिंघा, डॉ. ओंकार शाद, हिमाचल किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद, प्रेम चौहान, पूर्ण ठाकुर और कृष्णा राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि लूहरी परियोजना नियमों को दरकिनार कर रही है और प्रभावितों का शोषण कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि अभी भी परियोजना प्रबंधन प्रभावितों की मांगों को हल करने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं कर रहा है। अभी तक दरारों और प्रदूषण से जो फसलों का नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा नहीं दिया जा रहा है, जहां दिया भी गया है, वो भी केवल नाममात्र ही है। उन्होंने कहा कि परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो दरारों का सर्वे देहरा पंचायत में हुआ है और उसका मुआवजा भी बहुत कम दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर 15 मार्च को निरथ में फिर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में रीना ठाकुर, निशा बघेट, पदम, कुलदीप, अमित, राम प्रकाश, भगवान दास, धर्म दास, रमेश, देवी चंद, मोहर सिंह, ठाकुर दास, कृष्ण लाल, देवी दास, सतपाल, रेवती देवी, बुद्धि देवी, शांति देवी, आशा, निशा देवी, मनोरमा, जय चंद, चंद्रा देवी, मीना देवी, मेला राम और कृष्णा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल से मिले प्रभावित
बुधवार को प्रदर्शन के दौरान परियोजना प्रभावित राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल से भी मिले। प्रभावित पंचायतों के ग्रामीणों ने समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed