Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Luhri hydropower project will be completed by 2025: Sunil

2025 तक बन जाएगी लूहरी जल विद्युत परियोजना : सुनील

Sun, 16 Apr 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sun, 16 Apr 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और शिमला जिले में बन रही एसजेवीएनएल की लूहरी जल विद्युत परियोजना स्टेज एक का कार्य 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। करीब 1912.59 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस 210 मेगावाट परियोजना का निर्माण कार्य इन दिनों जोरों से चल रहा है।
विज्ञापन

परियोजना में डाइवर्जन टनल का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जबकि खोदाई का आधे से ज्यादा का कार्य पूरा कर लिया गया है। यह बात लूहरी जल विद्युत परियोजना के परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी ने रविवार को पत्रकारवार्ता में कही। कहा कि जल्द ही परियोजना का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

लूहरी परियोजना प्रमुख ने बिथल स्थित परियोजना कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि मिनिस्ट्री ऑफ पॉवर से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 2021 में 210 मेगावाट लूहरी परियोजना चरण एक का कार्य शुरू किया गया था। परियोजना की डाइवर्जन टनल का निर्माण जून 2022 में पूर्ण कर लिया गया है। परियोजना निर्माण के लिए करीब 22 लाख क्यूबिक मीटर खोदाई की जानी है, जिसमें से 12 लाख क्यूबिक मीटर खोदाई कर ली गई है। बचा कार्य चार माह में पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना के डैम का कार्य भी प्रगति पर चल रहा है। इसमें करीब 13 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। इनमें से चार ब्लॉक की खोदाई पूरी कर ली है। पॉवर हाउस का करीब 50 फीसदी कार्य हो चुका है, जबकि मशीन हॉल का कार्य तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। जल्द ही ड्राफ्ट ट्यूब का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना प्रमुख ने बताया कि परियोजना से प्रभावित छह पंचायतों में परियोजना की ओर से विभिन्न विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं। परियोजना निर्माण से जहां बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है, वहीं इसकी राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका रहेगी। इस मौके पर एचआर प्रमुख राजेंद्र चौहान, नीरज गौतम सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed