फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Losar School, destroyed by fire last year, has been renovated

पिछले साल आग की भेंट चढ़े लोसर स्कूल का हुआ पुन: नवीनीकरण

Thu, 10 Sep 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Losar School, destroyed by fire last year, has been renovated
नवीनीकरण के बाद लोसर स्कूल। संवाद
लोसर स्कूल आग के बाद स्पीति घाटी को अग्निशमन उप केंद्र भी मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल-स्पीति)।
पिछले वर्ष आग की भेंट चढ़े राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोसर का पुन: नवीनीकरण हो गया है। इस आग की घटना के बाद स्पीति घाटी को एक अग्निशमन उप केंद्र और दो वाहन मिल गए हैं। विधायक अनुराधा राणा के प्रयासों से मुख्यमंत्री ने यह स्वीकृति दी थी। पिछले वर्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोसर में आग लगने से भवन और अन्य सामान को काफी नुकसान हुआ था। स्थानीय लोगों और जल शक्ति विभाग ने मिलकर आग पर काबू पाया था। विधायक अनुराधा राणा ने उस समय घटना स्थल का दौरा किया था। उन्होंने विद्यालय के पुनः नवीनीकरण की बात कही थी। इसके लिए बजट का प्रावधान भी करवाया गया। विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि प्रशासन, संबंधित विभाग और विद्यालय प्रबंधन ने मिलकर तय सीमा में नवीनीकरण का कार्य पूरा किया। इस आग की घटना ने स्पीति में अग्निशमन उप केंद्र की कमी को उजागर किया था। उन्होंने इस गंभीर मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। उन्होंने इसे विधानसभा के पटल पर भी रखा। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री ने स्पीति घाटी के लिए एक अग्निशमन उप केंद्र और दो वाहन स्वीकृत किए। इस वर्ष इन नई सुविधाओं का शुभारंभ भी किया गया है। यह पहल भविष्य में आग जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने में घाटी की क्षमता को बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed