Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Lord Parshuram's birth anniversary celebrated with great pomp in Shingala, villagers performed dance

Rampur Bushahar News: शिंगला में धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती, ग्रामीणों ने डाली नाटी

Sun, 19 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's birth anniversary celebrated with great pomp in Shingala, villagers performed dance
शिंगला में आयोजित भगवान परशुराम की जयंती पर पहुंचे चार ठहरियों के देवता। संवाद
भगवान परशुराम की स्थापित चार ठहरियों के देवताओं ने बढ़ाई जन्मोत्सव की शोभा
विज्ञापन

देव आगमन और परशुराम रथ की शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। भारतीय संस्कृति में सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक माने जाने वाले भगवान परशुराम की जयंती शिंगला में धूमधाम से मनाई गई। रामपुर में भगवान परशुराम ने चार ठहरियां स्थापित की थीं। इनमें हर वर्ष परशुराम की जयंती मनाई जाती है।
रविवार को परशुराम जन्मोत्सव पर कनिष्ठ ठहरी शिंगला में चार देवताओं के सानिध्य में हजारों लोगों की उपस्थिति में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। देव आगमन और परशुराम रथ की शोभायात्रा आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। क्षेत्र के चार आराध्य देवताओं के मिलन के हजारों ग्रामीण गवाह बने। धार्मिक कार्यक्रम का आगाज देवताओं के आगमन, भगवान परशुराम के रथ की झांकी और शोभायात्रा से धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ हुआ। देवता साहिब मंदिर समिति शिंगला की ओर से मेजबान देवता की उपस्थिति में शोभायात्रा का मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से किया गया।
विज्ञापन

परशुराम जयंती मनाने की परंपरा तीन साल पूर्व ज्येष्ठ ठहरी जाहरू नाग मंदिर शनेरी शमया पुरी से शुरू की गई थी। इसके बाद डमयापुरी डंसा और बीते वर्ष लयापुरी लालसा और इस साल शयापुरी शिंगला में भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। रविवार को देवताओं के साथ साथ चारों ठहरियों के हजारों ग्रामीण इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। देव धुनों से समूचे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। देवताओं का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए ग्रामीण कतारों में लगे रहे। दिन भर जन्मोत्सव कार्यक्रम चलता रहा। वहीं पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाम पर ग्रामीणों ने नाटी भी लगाई। देवताओं के साथ देवलुओं और ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक पर्व में भगवान परशुराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आयोजन में दूर-दूर से पहुंचे लोग
नोग घोड़ी चार ठहरी देव समिति के प्रधान बहादुर लाल शर्मा ने बताया कि हर साल चारों ठहरियों में भगवान परशुराम जयंती मनाने की परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। इस बार यह कार्यक्रम शिंगला में आयोजित हुआ। परंपरा को निभाने के लिए देव समितियों और समस्त नोग घोड़ी के लोगों का अपेक्षित सहयोग मिल रहा है। इस अनुष्ठान में स्थानीय क्षेत्रों के अलावा बाहरी क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस देव मिलन के दौरान ग्रामीण आराध्य देवताओं से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

शिंगला में आयोजित भगवान परशुराम की जयंती पर पहुंचे चार ठहरियों के देवता। संवाद

शिंगला में आयोजित भगवान परशुराम की जयंती पर पहुंचे चार ठहरियों के देवता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed